बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बसपा सुप्रीमो बहन मायावती की कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में होने वाली चुनावी सभा से पहले ही रैली स्थल पर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। हवाई अड्डा मैदान सुबह से ही बसपा समर्थकों से भर गया था। नीले झंडे, मायावती जिंदाबाद के नारों और डीजे की गूंज से पूरा मैदान माहौल में जोश भर रहा था।
लोगों में मायावती को सुनने और देखने की उत्सुकता साफ झलक रही थी। बसपा कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग इलाकों से झंडा-बैनर लेकर पहुंचे थे।












