जिले में आज से निर्धारित तिथि के अनुसार आयोजित होगा रवि कृषि जन कल्याण चौपाल
कैमूर अरुण पटेल.
जिले में किसानों को रबी सीजन की तैयारी के लिए समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रवि कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन आज से कैमूर जिले के सभी ब्लॉक के सभी पंचायतों में निर्धारित दिन के अनुसार आयोजित होगा. चौपाल के माध्यम से किसानों तक उन सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाया जाएगा जो खेती-किसानी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हैं, किसानों को वर्तमान में चल रही विभिन्न योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अनुदान से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी .
रबी फसलों की तैयारी को देखते हुए किसानों को गेंहू, चना, मसूर और विशेष रूप से शंकर सरसों की बुवाई के सही समय, उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक पद्धति के बारे में बताया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक खेत की जुताई, मिट्टी की नमी संरक्षण तकनीक, बीज उपचार और संतुलित उर्वरक उपयोग पर भी विस्तृत जानकारी देंगे। खेतों में बढ़ते खरपतवार नियंत्रण की तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसान फसल शुरू होने के शुरुआती चरण में ही बेहतर प्रबंधन कर सकें।
चौपाल में किसानों से खेती से जुड़े सवाल भी लिए जाएंगे, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके।
इसके लिए पंचायतों में निर्धारित समय के अनुसार अलग-अलग शिविर लगाए जाएंगे

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें