फल के पेटी में छुपा कर लाई जा रही अवैध शराब बरामद,
सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे के आसपास एक यात्री बस से फल के पेटी में छुपाकर लाई जा रही अवैध शराब बरामद किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना अंतर्गत डीड़ीखिली स्थित मध्य निषेध एवं उत्पाद चेक पोस्ट पर शराब को लेकर वाहन जांच किया जा रहा था, चेक पोस्ट पर 24 घंटे उत्पाद विभाग के अधिकारी शराब को लेकर वाहन जांच कर रहे थे,उसी क्रम में बीते सोमवार की रात एक यात्री बस से 6 पेटी अवैध देसी और विदेशी शराब के साथ तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने फल की पेटी खोलकर देखा तो उसमें 90.6 लिटर देसी शराब और 6.765 लिटर विदेशी शराब बरामद हुई है। जिसकी कुल मात्रा लगभग 98 लिटर बताई गई.
इस संबंध में डीड़ीखिली स्थित उत्पाद चेक पोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने सोमवार की शाम को बताया की बिहार में पुर्णतः शराब बंदी है,जहां शराब को लेकर चेक पोस्ट पर 24 घंटे वाहन जांच किया जाता है, उसी क्रम में एक यात्री बस से फल के पेटी में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब को बरामद किया गया है, वहीं तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार तस्कर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। तस्कर ने पूछताछ में बताया की वह वाराणसी से डेहरी बस स्टैंड के पास डिलीवरी देने के लिए जा रहा था, इसके पास से 6 पेटी शराब बरामद हुई है। हमने तस्कर को गिरफ्तार कर और शराब को जप्त कर मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई कर रहे हैं।












