चुनाव ड्यूटी पर आए पुलिस हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत |

कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी में आए कर्नाटक पुलिस हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, रामगढ़ में लगी थी चुनावी ड्यूटी

अरुण पटेल, कैमूर! जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए ड्यूटी में आये कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई, मृतक राजकुमार की चुनावी ड्यूटी रामगढ़ में लगी थी,

=अचेत अवस्था में मिले राजकुमार

बताया जाता है कि कर्नाटक पुलिस की टीम चुनावी ड्यूटी के लिए रामगढ़ पहुंची थी और सभी जवान रामगढ़ हाई स्कूल के प्रांगण में ठहरे हुए थे ,आज सोमवार की सुबह साथी जवानों ने राजकुमार को जगाने गए तो राजकुमार अचेत अवस्था में मिले, जिसे तुरंत रामगढ़ रेफरल अस्पताल में ले जाएगा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

 

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें