यात्रियों से भरी अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराई,

यात्रियों से भरी अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराई,

कैमूर.

भभुआ मोहनिया पथ पर मंगलवार को सुबह 11बजे एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, यह हादसा भभुआ मोहनिया पथ पर मरीचाव गेट के पास की बताई जाती है, हादसे के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की सुबह 11:00 बजे मोहनिया से एक सीएनजी ऑटो सवारी लेकर भभुआ आ रही थी ,मारीचाव गेट के पास सीएनजी ऑटो अनियंत्रित हो गई ,और सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई,इस हादसे में ऑटो पर सवार तीन महिला सहित 7 लोग घायल हो गए, घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जाती है, इस हादसे में घायल दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी रामपूजन राम का पुत्र अनिल राम ,मोहनिया के मुनीम शर्मा का पुत्र आकाश कुमार, सीएनजी ऑटो चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी शिवकुमार का पुत्र अमित कुमार, साबर थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी रामसूरत प्रसाद का पुत्र राजेंद्र प्रसाद, भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी राहुल सिंह की पुत्री रुचि सिंह ,तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी कामेश्वर प्रसाद की पुत्री नेहा कुमारी, दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी धनंजय दुबे की पुत्री दिव्या कुमारी इस हादसे में घायल बताए जाते हैं, हादसे के बाद आसपास के लोग 112 नंबर पुलिस को इसकी सूचना दी ,112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर निजी वाहन से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भभुआ भिजवाया ,जहां चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया.

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें